जे पी शर्मा
बनेड़ा – गणगौर के अवसर पर शनिवार को राजपरिवार अपनी परंपरा को निभाते हुए राजसी ठाटबाट के साथ गणगौर की शाही सवारी निकाली गई।
गणगौर के पावन अवसर पर शनिवार सायं नजरबाग स्थित अक्षय भवन से बैडबाजो के साथ गणगौर की सवारी रवाना हुई। जो कि चौखी बावड़ी शितला माता चौक पुरानी सब्जी मंडी होते हुए। पुराना बस स्टैंड स्थित मान कुंड पर पहुची । जहां पर उपस्थित जन समूह की मोजुदगी मे परंपरानुसार गणगौर की पुजा अर्चना के पश्चात पुन अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना हुई। गणगौर की सवारी के दौरान राजपरिवार के गोपाल चरण सिसोदिया रतन सिंह राणावत राजपाल सिंह शेखावत सहित अन्य जने लोगों का अभिवादन करते हुए चल रहें थे।
