ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, शव को बाहर निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया शनिवार सुबह होगा पोस्टमार्टम
रिपोर्टर सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल|शाहपुरा में अरनिया घोड़ा के समीप मालीखेड़ा जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे स्थित एक बाहले में करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहले से बाहर निकलवाया।
मृतक की पहचान माताजी का खेड़ा निवासी छोटू उर्फ बालू भील (50) के रूप में हुई है। शव की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम एएसआई गोपाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम में महावीर, राजवीर, चालक किशन तथा गोपाल खींची शामिल रहे। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहले से बाहर निकलवाया और इसके बाद उसे शाहपुरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव मिलने की घटना को लेकर आसपास के क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल रहा।
