स्मार्ट हलचल (लुहारिया) जगदीश चन्द्र शर्मा।
मांडल उपखंड की लुहारिया पंचायत में ब्राह्मणों की कुई पर लुहारिया सिखवाल समाज ने बोहरा का माला एवं साफा बंधवाकर स्वागत किया। ओम प्रकाश व्यास ने बताया कि सत्यनारायण बोहरा(करजालिया)को सिखवाल एकता मंच प्रदेश महामंत्री नियुक्त किये जाने पर लुहारिया सिखवाल समाज द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोहरा ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरितियों को समाप्त करने, छात्राओं को उच्च शिक्षा दिलवाने, अनावश्यक खर्चिली शादियां बंद करने, युवाओं को करियर गाइड , मृत्युभोज बंद करने,समाज एकता बढ़ाने के कार्य किये जायेंगे।इस अवसर पर समपंत पुरोहित, रामचंद्र पुरोहित, गोपाल पुरोहित,पारस मल उपाध्याय, बनवारी उपाध्याय, भंवर लाल व्यास, गोपाल लाल व्यास,प्रहलाद जोशी,अनिल पुरोहित, रामस्वरूप व्यास, मुकेश पुरोहित, पवन कुमार पुरोहित, अर्जुन जोशी , सत्यनारायण जोशी, कैलाश पुरोहित, कृष्ण गोपाल उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद रहे।













