(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल।बॉलीवुड की उभरती अभिनेत्री गुरुवार को तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचीं। अपने निजी प्रवास के दौरान उन्होंने पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना की और विश्व प्रसिद्ध में दर्शन कर अपनी आगामी फिल्मों की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुष्कर प्रवास के दौरान अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने धार्मिक आस्था के साथ यहां की संस्कृति और खान-पान का भी आनंद लिया। उन्होंने पुष्कर के प्रसिद्ध मालपुओं और कचौरियों का स्वाद चखा, वहीं इजरायली
व्यंजनों का भी जायका लिया। भूमि पेडनेकर के पुष्कर भ्रमण के दौरान तीर्थ पुरोहित शत्रुंजय पाराशर ने उन्हें सरोवर और प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण करवाया। उन्होंने अभिनेत्री को
पुष्कर के धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वही इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने एनिमल केयर सोसायटी रेस्क्यू सेंटर गौशाला में विजिट किया । यहाँ चल रही गोसेवा के साथ अन्य जीवो के सेवा देखकर काफी खुशी व्यक्त की एनिमल केयर सोसायटी की पूरी टीम को बेहतरीन कार्य करने के लिए बधाई दी ।
