बोराज में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।
अजय सिंह चिंटू
स्मार्ट हलचल,जोबनेर |बोराज में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र कुमावत की अध्यक्षता में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही इनकी जीवनी व इनके कार्यो पर प्रकाश डाला गया। प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा राजस्थान रामस्वरूप खोराणिया ने अपने वक्तव्य में भाजपा की उपलब्धियों को गिनाया।
इस समारोह में मण्डल उपाध्यक्ष रामसहाय जाजोरिया, श्यामगिरी गोस्वामी, उमाशंकर कुमावत, दिनेश पालीवाल, मण्डल महामंत्री दामोदर शर्मा, नवीन कड़वा, मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बंटी मीणा, बोराज सरपंच सुरेंद्र मीणा, चेतराम कुमावत जिला प्रवक्ता, बाबूलाल जांगिड़ शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष हरिराम कुमावत, हनुमान छापोला, गोपीजी यादव, रामलाल ककरालिया, मुकेश ककरालिया, देवकरण राजोरा, रामलाल बैरवा, भगवान सिंह तंवर, अर्जुन कड़वा, दीनदयाल बछेर, भगवान सहाय बैरवा, प्रकाश खोराणिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।