Homeअजमेरदेवगांव में छिपे बैठे थे ईनामी बदमाश, पुलिस ने दबोचा

देवगांव में छिपे बैठे थे ईनामी बदमाश, पुलिस ने दबोचा

दो साल से फरार हत्या प्रयास के चार आरोपी गिरफ्तार, ₹10-10 हजार का था इनाम

दिलखुश मोटीस

केकड़ी (अजमेर)। स्मार्ट हलचल| अजमेर जिले की केकड़ी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के चार वांछित ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे थे और देवगांव में गुपचुप परिजनों से मिलने आए थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद संयुक्त टीम ने तुरंत घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
कार्रवाई डीआईजी ओमप्रकाश (IPS), एसपी वंदिता राणा (IPS) के नेतृत्व और एएसपी शोराजमल मीणा, एएसपी अभिषेक अंदासु (IPS) व केकड़ी डीएसपी हर्षित शर्मा के पर्यवेक्षण में की गई।

2023 में होटल पर किया था जानलेवा हमला

घटना 16 अक्टूबर 2023 की रात की है, जब देवगांव निवासी शैतान माली अपनी होटल में बर्तन धो रहा था।
तभी करीब आठ युवक हथियारों से लैस होकर होटल में घुसे और उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पीड़ित की जेब से ₹30,000–₹35,000 भी निकाल लिए गए थे।

इस मामले में FIR नंबर 400/2023 दर्ज की गई थी। शुरुआत में धाराएं 143, 452, 323, 379 IPC में केस दर्ज हुआ, बाद में धारा 307 (हत्या का प्रयास) भी जोड़ी गई।

सूचना के बाद दबिश, चारों को पकड़ा

12 जुलाई 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी देवगांव में हैं।
DST हेड कांस्टेबल सीताराम और कांस्टेबल रामनिवास की सूचना पर केकड़ी थाना और जिला स्पेशल टीम ने देवगांव में दबिश दी और चारों आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी ये हैं:

1. खुर्शीद पुत्र फैज मोहम्मद (उम्र 25 वर्ष)
2. शहजाद पुत्र इस्लाम (उम्र 26 वर्ष)
3. सद्दाम उर्फ कालू पुत्र कमाल (उम्र 30 वर्ष)
4. शहजाद पुत्र सदीक (उम्र 26 वर्ष)
(सभी निवासी – देवगांव, थाना केकड़ी शहर, जिला अजमेर)

 

चारों आरोपियों पर प्रत्येक पर ₹10,000 का इनाम घोषित था और ये पुलिस को पिछले दो साल से चकमा दे रहे थे।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

थाना केकड़ी शहर:
पु.नि. कुसुमलता, ASI घीसालाल, ASI कप्तान सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश, कांस्टेबल तेजमल, रामराज, नीरज, कालूराम, विनोद, मानसिंह

DST अजमेर:
प्रभारी शंकर सिंह रावत, हेड कांस्टेबल रणजीत, सीताराम, रामनिवास, मुकेश (साइबर सेल), जितेन्द्र, संतराम, गजेन्द्र, मुकेश टाडी, मनोज सिंह, राजकुमार

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES