Homeराजस्थानजयपुरदुखद हादसा: वीरपुर में करंट से 12 वर्षीय बालक की मौत, गांव...

दुखद हादसा: वीरपुर में करंट से 12 वर्षीय बालक की मौत, गांव में मचा कोहराम विधायक राजेंद्र मीणा ने परिजनों को बघाया ढांढस

नीरज मीणा

स्मार्ट हलचल/महुवा। महुवा विधानसभा क्षेत्र के बालाहेडी थाना इलाके के वीरपुर गांव में करंट लगने से एक बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित कुमार मीणा (12) पुत्र चेतराम मीणा के रूप में हुई है।
पूर्व सरपंच अशोक गगवाना ने बताया कि रोहित मोटर के स्टार बंद करते समय करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे तुरंत महुवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस हादसे से गांव में शोक छा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहित की मौत से उसके परिवार में मचा कोहराम मच गया है।
वहीं सूचना प रविधायक राजेंद्र मीणा ने ग्राम वीरपुर में पहुंचकर मासूम स्वर्गीय रोहित (उम्र 13 वर्ष) के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह घटना हृदय विदारक घटना अत्यंत पीड़ादायक है।
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने शोक सभा में उपस्थित होकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और इस असहनीय दुःख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।गांव के लोग इस दुखद हादसे पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES