Homeस्मार्ट हलचलरात भर नहीं चुप हुआ तोता,गर्लफ़्रेंड के सामने ही खोल दी लड़के...

रात भर नहीं चुप हुआ तोता,गर्लफ़्रेंड के सामने ही खोल दी लड़के की पोल, Parrot Expose Boyfriend Secret

लोग अक्सर घरों में तोते पालते हैं, जो अपने मालिकों को देखकर इंसानों की तरह बोलने लगते हैं। दरअसल, वे समय के साथ इंसानों की आवाजों की नकल करने लगते हैं। ये तोते अक्सर अपने मालिकों को शर्मिंदा करने वाली बातें बोलते हैं। हाल ही में एक लड़के के साथ ऐसा ही हुआ, जिसके पालतू तोते ने उसकी गर्लफ्रेंड को ऐसी बात बता दी कि उनके रिश्ते में खटास आ गया है। लड़की ने घटना को सोशल मीडिया पर बताया है।

रात भर नहीं चुप हुआ तोता

महिला ने ‘रेडिट’ पर लिखा कि वह एक दिन अपने बॉयफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंची। उसके पास एक पालतू तोता भी था। महिला ने बताया कि जैसे ही वह उसके घर के अंदर पहुंची, तोते ने एक महिला का नाम लेना शुरू कर दिया। महिला ने लिखा कि उसे शक हुआ और उसने अपने बॉयफ्रेंड से इस नाम के बारे में पूछा, तो वह उस पर गुस्सा करने लगा। इसके बाद महिला का शक बढ़ गया कि उसके अलावा घर में कोई और महिला भी आती है।

महिला ने अपने पोस्ट में लिखा- मैंने खुद को सबसे अजीब और हैरान करने वाली स्थिति में फंसा पाया। मैं मेरे बॉयफ्रेंड के माता-पिता के घर उनसे मिलने पहुंची थी। इस दौरान उनके तोते ‘पर्सी’ ने अनजाने में ही एक बड़े राज का पर्दाफाश कर दिया। ऐसा लगता है कि ‘पर्सी’ को इस धोखे के बारे में पता चल गया था। उसने आगे लिखा – पूरी रात ‘पर्सी’ ‘जेस’ नाम की एक अन्य महिला से प्यार करने के बारे में चिल्लाता रहा और यह मेरा नाम नहीं है। मैंने अपने बॉयफ्रेंड से पूछा कि उसका तोता किसके बारे में बात कर रहा है, तो पहले तो उसने इसे मजाक कहकर टाल दिया, लेकिन जैसे-जैसे रात हुई और तोते ने चिल्लाना बंद नहीं किया, वह परेशान होकर अपना फोन चेक करने लगा और उसके बाद उसने अपना फोन उठाकर एक तरफ रख दिया। वो ऐसा कभी नहीं करता।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES