श्रावण पूर्णाहुति पर 29 अगस्त को ब्राह्मण भोज, जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को धार्मिक आयोजन और 5 सितंबर को महाप्रसाद

कोटा।स्मार्ट हलचल|सती चबूतरा स्थित मंदिर श्री चारभुजा जी एवं गोविंद देवी जी माहेश्वरी समाज की धार्मिक आस्था के साथ उसकी सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत का भी प्रमुख केंद्र है।
पंचायत अध्यक्ष के जी जाखेटिया ने बताया कि यहां भगवान महेश की आराधना और सामूहिक धार्मिक अनुष्ठानों की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इसी क्रम में प्रतिवर्ष श्रावण मास में भगवान शिव की विशेष आराधना की जाती है। श्रावण मास की पूर्णाहुति पर 29 अगस्त 2026, शनिवार को ब्राह्मण भोज आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के उपसभापित राजेश कृष्ण बिरला रहेंगे। मंत्री राम चरण धूत ने बताया कि ने बताया कि इसके बाद भाद्रपद मास में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों के बाद 5 सितंबर 2026, शनिवार को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।