Homeराज्यउत्तर प्रदेशदूल्हा कर रहा सुहागरात पर पत्नी का इंतजार दुल्हन जेवरात-नगदी लेकर हुई...

दूल्हा कर रहा सुहागरात पर पत्नी का इंतजार दुल्हन जेवरात-नगदी लेकर हुई फरार,एक दिन पहले मंदिर में हुई थी शादी

दूल्हा कर रहा सुहागरात पर पत्नी का इंतजार दुल्हन जेवरात-नगदी लेकर हुई फरार,एक दिन पहले मंदिर में हुई थी शादी

उरई ।स्मार्ट हलचल/सुहागरात के दिन दुल्हन अपने पति और ससुरालियों को चकमा देकर रात में जेवरात और रुपए लेकर भाग गई। इस घटना के बारे में सुबह जानकारी हुई तो दूल्हा और उसके घर वाले दुल्हन को खोजना शुरू किए, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। लड़के वाले इसकी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव का है।

यहां के रहने वाले अमन प्रजापति पुत्र देव कुमार प्रजापति की शादी गोरखपुर की रहने वाली पूजा नाम की युवती से कुदारी के लाखन सिंह और कोंच के चरण सिंह ने 70 हजार रुपए लेकर होलिका दहन के दिन छठी माता मंदिर से कराई थी। शादी होने के बाद अमन अपनी पत्नी पूजा को लेकर घर पहुंचा। जहां सारे रस्में निभाई गई। रविवार रात को सुहागरात के वक्त जब पूरा घर सो गया, उसी दौरान दुल्हन पूजा ने घर में रखे सोने चांदी के जेवरात और घर में रखी नगदी लेकर फरार हो गई।
सोमवार को जब अमन और उसके परिवार के लोग सोकर उठे तो, जिन्होंने नई नवेली दुल्हन पूजा को घर से गायब देखा तो परिजनों ने उसे यहां वहां खोजना शुरू किया। मगर दुल्हन पूजा के कहीं नहीं मिली, इतना ही नहीं जब परिवार के लोग अंदर आए तो उन्होंने घर में रखे जेवरात और नगदी गायब दिखी तो उन्हें शक हुआ। जिसके बाद वह इस मामले की शिकायत लेकर जालौन कोतवाली पहुंचे।अमन की मां सरस्वती ने बताया कि कुदारी के रहने वाले लखन सिंह और कोंच के रहने वाले चरण सिंह बाहर से लड़कियों को लाकर शादी कराते हैं। उसने भी अपने बेटे की शादी कराने की दोनों लोगों से बात की थी। जिसके एवज में दोनों लोगों ने 70 हजार रूपए में शादी कराने की बात कहीं थी। जिस पर शादी के पहले 50 हजार रूपए और शादी होने के दौरान 20 हजार रूपए लेकर नगर के छठी मंदिर पर बेटे की शादी कराई। जिसके बाद दुल्हन को लेकर घर के देवी देवताओं की पूजा कराई। मगर रात के वक्त जब सभी लोग सो रहे थे। दुल्हन पूजा घर से जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई।लड़की को भगाने में दोनों लोगों की ही योजना थी। इन्होंने ही पूजा को 5 हजार रुपए दिए थे। इसके बाद रात में दुल्हन चकमा देकर फरार हो गई। मां और बेटे ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। साथ ही दोनों लोगों से रुपए और जेवरात दिलाने की मांग की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। शिकायत पर शादी कराने वाले दोनों लोगों को कोतवाली बुलाकर मामले की जांच की जा रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES