बोरिंग से केबल चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बड़लियास थाना कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य चल रहा, जहां रविवार मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा बोरिंग की केबल चुरा ली, चोरों की चोरी की यह घटना कमरे में कैद हो गई, इस संबंध में बड़लियास थाने में मामला दर्ज करवाया । पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मुकेश कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की बड़लियास में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़लियास निर्माण कार्य चल रहा, जहां रविवार मध्यरात्रि को अज्ञात लोगों बोरिंग की विद्युत केबल काट कर ले गए, चोरों द्वारा विद्युत केबल काटने की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो संदिग्ध दिखाई दिये । पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।।