मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी।स्मार्ट हलचल|शहर के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि गंगापुर सिटी निवासी दो सगे भाइयों प्रियांशु गर्ग एवं वंश गर्ग पुत्र श्रीराम गर्ग ने डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (डीएमएलटी) की परीक्षा में पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर को गौरवान्वित किया है।दोनों भाई रिया पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से परिवारजनों, कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों एवं शहरवासियों में खुशी की लहर है।
दोनों भाइयों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, परिवारजनों और शिक्षकों को देते हुए बताया कि जिले के वरिष्ठ पत्रकार रहे स्वर्गीय सीताराम गर्ग उनके ताऊजी थे, जो उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहे हैं। माता-पिता के निरंतर सहयोग, परिवार के प्रोत्साहन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से ही वे इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।दोनों भाइयों की इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है। उनकी यह सफलता न केवल परिवार बल्कि पूरे गंगापुर सिटी के लिए गौरव का विषय है। दोनों होनहार भाइयों ने साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।