कानपुर फतह तैयारी में बसपा, ओबीसी भाईचारा संगठन की बैठक में उमड़ी भीड़

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल|आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी भी बहुत मजबूती के साथ कमर कर चुकी है। इसके लिए बैठकों का दौर भी लगातार जारी है ,जिसके क्रम में बहुजन समाज पार्टी के ओबीसी भाईचारा संगठन की गोविंद नगर के गुजैनी में विधानसभा स्तरीय बैठक हुई, जिसमें अच्छी छवि और व्यवहार कुशलता को लेकर चर्चित पार्टी को मजबूत करने की दिशा में सर्वाधिक सक्रिय युवा नेता आशीष कश्यप की अगुवाई में युवा वर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुआ।
आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण इस बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के प्रति समर्पित जमीन से जुड़े , हर किसी के सुख-दुख में सदैव खड़े होने वाले तेज तर्रार और व्यवहार कुशल वरिष्ठ बसपा नेता ओबीसी भाईचारा संगठन में कानपुर मंडल के मुख्य प्रभारी बीआर अहिरवार ने बसपा शासनकाल में पिछड़े वर्ग की शासन में भागीदारी तथा समाज के महापुरुषों के सम्मान में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग हमेशा बसपा के साथ रहा है और अब वह समय नजदीक आ गया है। जब भाईचारा मजबूत कर 2027 में बसपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता हर तरह से तत्काल जुट जायें। वहीं बसपा नेता नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पिछड़े वर्ग की बसपा सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कार्यकताओं से पूरी ताकत के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने और पांचवीं बार बसपा की सरकार बनाकर मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
इस बैठक में जिला संयोजक हरि नारायण कुशवाहा, पूर्व मुख्य मंडल प्रभारी बबलू चौधरी, पूर्व मंडल संयोजक असलम राज, अमर सिंह जाटव, विधानसभा संयोजक अनिल प्रजापति,, संदीप भगत, ओम प्रकाश कुरील, नीरज शर्मा, राहुल गोंड, प्रियांशु सविता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।