Homeभीलवाड़ाबजट से सेना, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक को नई मजबूती

बजट से सेना, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक को नई मजबूती

(मोहम्मद आज़ाद नेब)

जहाजपुर |स्मार्ट हलचल|प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रमेश नवहाल एवं एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक गोपीचंद मीणा ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि रक्षा बजट में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी से भारतीय सेना का सशक्तिकरण होगा और अत्याधुनिक हथियारों व उपकरणों की खरीद सुगम बनेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम देश की सुरक्षा क्षमताओं को और मजबूत करेगा।

नवहाल ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में हर जिले में कन्या छात्रावासों के निर्माण की घोषणा को सराहनीय बताया। साथ ही भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने का लक्ष्य तय करने और लिथियम बैटरियों के सस्ता होने से देश तकनीकी क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि एआई का कृषि क्षेत्र में उपयोग किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रशिक्षित करेगा, जिससे उत्पादकता बढ़ेगी। शिक्षा बजट में लगभग 8.3 प्रतिशत की वृद्धि और तीन आयुर्वेदिक एम्स की घोषणा से नए स्कूल-कॉलेजों का निर्माण आसान होगा तथा मेडिकल शिक्षा में आयुर्वेद और योग पर अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। इससे आयुर्वेद पर लोगों का विश्वास बढ़ेगा और अधिक वेलनेस सेंटर खुल सकेंगे।

रमेश नवहाल ने बताया कि सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी को मजबूती देंगे। वहीं स्वास्थ्य बजट में 10 प्रतिशत की वृद्धि और कैंसर व डायबिटीज की दवाओं के सस्ता होने से ‘स्वस्थ भारत मिशन’ को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES