Homeभीलवाड़ाबजट में नही मिली रेलवे लाइन पर स्वीकृति,  भीलवाड़ा से नाथद्वारा वाया...

बजट में नही मिली रेलवे लाइन पर स्वीकृति,  भीलवाड़ा से नाथद्वारा वाया गुरलां गंगापुर पोटला कुरज रेल लाइन क्षेत्र के लिए वरदान – गंगापुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, आगे की रूपरेखा पर चर्चा

सत्यनारायण सेन

गुरला/गंगापुर। भीलवाड़ा से कुंवारियां (नाथद्वारा) वाया गुरलां गंगापुर पोटला कुरज कुंवारियां तक प्रस्तावित नई रेलवे लाइन की स्वीकृति की मांग को लेकर रेलवे संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक विजय स्पोर्ट्स क्लब, गंगापुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी नवरत्न हिरण ने की। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद कृष्ण गोपाल जीनगर मुख्य अतिथि तथा बंसीलाल रेगर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समिति के संयोजक रामप्रसाद माली ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह रेलवे लाइन क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित होगी। इसके स्वीकृत होने से व्यापार, रोजगार, पर्यटन एवं सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन की स्वीकृति भले ही कठिन हो, लेकिन असंभव नहीं है। इसके लिए कुशल नेतृत्व, जनजागरण और मजबूत इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।
अध्यक्ष नवरत्न हिरण ने कहा कि रेलवे लाइन की स्वीकृति के लिए विधायक, सांसद एवं सभी सामर्थ्यवान जनप्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क कर ठोस प्रयास किए जाएंगे। मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद कृष्ण गोपाल जीनगर ने भी रेलवे लाइन की स्वीकृति को क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकता बताते हुए आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि बंसीलाल रेगर ने नाथद्वारा से भीलवाड़ा तक पैदल यात्रा ओर क्रमिक अनशन जैसे जन-आंदोलनात्मक कदम उठाने का सुझाव दिया। साथ ही समिति की सदस्य संख्या बढ़ाने और व्यापक जनजागरूकता अभियान को इस मिशन की सफलता के लिए आवश्यक बताया। बैठक में जुगल किशोर जागेटिया , राजू तेली, प्रवीण नौलखा, चंदन, नंदकिशोर माली, शांता देवी शर्मा, अशोक टेलर, संजय चौहान, राहुल सोलंकी, मुकेश गुर्जर, सोहनलाल खटीक सहित अनेक जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आवश्यकता अनुसार समय-समय पर प्रभावी कदम उठाकर नई रेलवे लाइन की स्वीकृति तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES