Homeराज्यउत्तर प्रदेशबुद्धेश्वर विकास महासभा का निर्वाचन डीबीएल लान में संपन्न हुआ

बुद्धेश्वर विकास महासभा का निर्वाचन डीबीएल लान में संपन्न हुआ

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ।स्मार्ट हलचल/बुद्धेश्वर विकास महासभा का बहुचर्चित रोमांचकारी निर्वाचन शनिवार को स्थानीय डीबीएल लान में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी राम शंकर राजपूत, रिषि चौरसिया एवं प्रदीप जायसवाल द्वारा संगठन हित में विचार करते हुए उपस्थित मतदाताओं कार्यकर्ता पदाधिकारियों की मांग पर सम्मति से प्रमुख पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया
सर्वसम्मति से निर्वाचित प्रतिनिधियों में राजेश शुक्ला अध्यक्ष राम आधार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश माथुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता राम संगठन महामंत्री एसपी पांडेय वरिष्ठ महामंत्री सुखपाल सिंह महामंत्री एवं सुदीप तिवारी मिन्टी कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।
इन सभी पदाधिकारियों को नामित निर्वाचन अधिकारी द्वारा अपने हाथों से प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए संगठन हित में कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।
इसके उपरांत लगभग 60 अन्य नामित पदाधिकारियों को नव नियुक्त पदाधिकारियों द्वारा मनोनयन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
संरक्षक के पद पर कल्पेश द्विवेदी, संजय पांडे, प्रवक्ता के पद पर अयोध्या प्रसाद शुक्ला, सुनील द्विवेदी उपाध्यक्ष के पद पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार गौतम, सुनील महामंत्री के पद पर ताराचंद रावत छोटेलाल कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष महिला के पद पर उच्च न्यायालय की अधिवक्ता रेखा वर्मा सेठ प्रदेश महामंत्री सोनी गौतम, प्रदेश मंत्री संगीता रावत, प्रदेश मंत्री विनोद पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष अनिरुद्ध चौरसिया, प्रदेश मंत्री उदय चौरसिया प्रदेश मंत्री विजय कुमार प्रदेश, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह कार्यालय प्रभारी के पद पर राकेश मोहन मिश्रा दादा को मनोनीत संगठन हित में कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी के रूप में नामित संरक्षक मंडल सदस्य ऋषि चौरसिया राम शंकर राजपूत डॉ घनश्याम पांडे, अमरदीप त्रिपाठी ने उपस्थित जन समूह को संबोधित कर अपना मार्गदर्शन देते हुए संगठन हित में कार्य करने का आवाहन किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES