लखनऊ कचहरी में वकीलों के चैंबर पर बुलडोजर एक्शन,‘अगर मेरे चैंबर पर कार्रवाई हुई तो मैं फांसी लगा लूंगा. ठाकुर की जुबान है….

राजधानी लखनऊ का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला जिला कचहरी के आसपास बने वकीलों के अवैध चैंबरों को हटाने से जुड़ा है. आज सुबह (17 मई) नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और अवैध चैंबरों को ढहाने लगी. इससे वकील भड़क उठे. एक युवा वकील ने खुद चैंबर में बंद कर लिया. गले में फंदा डालकर धमकी दी कि अगर उसके चैंबर पर किसी ने बुलडोजर चलाया तो वह फांसी लगा लेगा. पुलिसकर्मियों ने किसी तरह चैंबर तोड़कर उसे बाहर निकाला.
भाई-बहन का हंगामा
चैंबर में बंद वकील नगर निगम की टीम ने कहते देखा गया, ‘अगर मेरे चैंबर पर कार्रवाई हुई तो मैं फांसी लगा लूंगा. ठाकुर की जुबान है.’ चैंबर के बाहर उसकी वकील बहन थी. उसने भी धमकी दी, ‘अगर हमारे खिलाफ कार्रवाई हुई तो हम दोनों भाई और बहन फांसी लगाकर मर जाएंगे.’ हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की टीमें कैसरबाग इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची थीं, लेकिन जैसे ही बुलडोजर एक्‍शन शुरू हुआ, वकील सड़क पर उतर आए.