कोटा। स्मार्ट हलचल|स्वर्ण-रजत मार्केट के अध्यक्ष कपिल सोनी (करौली वाले) के साथ हुई करीब 700 ग्राम सोने की चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करने पर सर्राफा व्यापारियों ने कोटा पुलिस का सम्मान किया। यह चोरी उनके कारीगर द्वारा की गई थी, जिसे पुलिस ने तत्परता से गिरफ्तार कर उसके पूरे गिरोह को पकड़ते हुए चोरी गया माल बरामद कर लिया।
मंगलवार सायं 4 बजे आयोजित कार्यक्रम में सर्राफा व्यवसायियों ने पुलिस की सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तेजस्विनी गौतम ने कहा कि सवा करोड़ की लूट का पर्दाफाश करने वाली टीम ने समन्वय और सजगता का परिचय दिया है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे पुलिस के साथ सतत संवाद बनाए रखें।
कार्रवाई में सिद्धार्थ श्रीवास्तव, SHO भूपेंद्र सिंह तथा सब-इंस्पेक्टर कमल की विशेष भूमिका रही। सर्राफा व्यवसायियों ने पुलिस टीम का फूल-मालाओं और गुलदस्तों से स्वागत कर सम्मान किया तथा भविष्य में भी सहयोग का भरोसा दिलाया।
