Homeराजस्थानकोटा-बूंदीबून्दी शहर में गुंजल की जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा जन समूह

बून्दी शहर में गुंजल की जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा जन समूह

बून्दी शहर में गुंजल की जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा जन समूह

जगह जगह हुआ स्वागत, भगवान चारभुजा और रावभाव सिंह के चरणों मे रखी पाग, मांगा जीत का आशीर्वाद

बून्दी। स्मार्ट हलचल/कोटा बून्दी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल के शनिवार शाम बून्दी शहर में निकली जन आशीर्वाद यात्रा में शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। जन आशीर्वाद यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, पूर्व मंत्री एवं विधायक अशोक चांदना, बून्दी विधायक हरिमोहन शर्मा, केशवराय पाटन विधायक सीएल प्रेमी, पूर्व सांसद रामनारायण मीणा, जिला प्रमुख चंद्रवती कंवर,पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा, सभापति मधु नुवाल, सत्येश शर्मा, सम्रद्ध शर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निशांत नुवाल, पूर्व सभापति डॉ हिना अगवान सहित कांग्रेस के अग्रीम संघटनो के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, आमजन शामिल थे।

जन आशीर्वाद यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत

कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल की जन आशीर्वाद यात्रा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार शाम 7 बजे बालचंद पाड़ा मंशापूर्ण गणेश जी के यहां से शुरू हुई। जन आशीर्वाद यात्रा बालचंद पाड़ा नहार का चोहट्टा, तिलक चौक, सदर बाजार, चौगान बाजार, इंदिरा मार्केट, कोटा रोड, सब्जी मंडी चौराहे से सूर्य मिश्रण सर्किल पर जाकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। यात्रा का पूरे मार्ग में लोगों ने स्वागत द्वार लगाकर और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने शीतल पेयजल की स्टाल भी लगाई हुई थी।

प्रसिद्ध चारभुजा नाथ और रावभाव सिंह जी महाराज के किये दर्शन

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान तिलक चौक स्थित प्रसिद्ध चारभुजा नाथ और पुरानी कोतवाली स्थित रावभाव सिंह जी महाराज के मंदिर में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, हिंडोली विधायक अशोक चांदना, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा आदि नेताओं ने गाड़ी से उतरकर दोनों प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर जीत की मनोकामना की। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने दोनों ही स्थान पर अपने सिर की पाग उतार कर भगवान के चरणों में रखी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES