नवाचारों के चलते बूंदी का पंचकर्म विशिष्टता केंद्र राजस्थान में माना जाता है माडल
बूंदी- स्मार्ट हलचल|राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना और आरजीएचएस योजना के क्रियान्वयन में सत्र 2026-27 में राजस्थान में अग्रणी रहा है। चिकित्सालय ने बीते तीन माह में 47 लाख रुपए से अधिक का निःशुल्क पंचकर्म उपचार प्रदान किया है। इस केंद्र में जटिल और कष्टसाध्य रोगों से पीड़ित रोगियों को त्वरित और प्रभावी राहत मिल रही है। नवाचारों के चलते पंचकर्म विशिष्टता केंद्र बूंदी को पूरे राजस्थान में मॉडल माना जाता है। इसी के चलते आयुष मंत्रालय राजस्थान सरकार द्वारा पंचकर्म कम विशिष्टता केंद्र बूंदी को 2025 का श्रेष्ठ चिकित्सालय धनवंतरी पुरूस्कार भी प्राप्त हुआ है
