स्मार्ट हलचल|बूंदी जिले में तलवास गांव की पहचान शिक्षा के क्षैत्र में सदैव रही हैं। तलवास ग्राम के कमलेश कुमार राठौर वर्तमान में बूंदी विद्युत विभाग में कार्यरत हैं। बालिका की माता अध्यापिका है। इनकी पुत्री ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव सहित अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
अंशिका राठौर ने सोशल साइंस, गणित एवं संस्कृत में 100 में से 100 अंक अर्जित किए हैं। अंशिका राठौर ने बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर रही साथ ही नियमित रूप से 5-6 घंटे अध्ययनरत रही हूं। अपने गुरूजनों का मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन, सोशल मिडिया से दूरी, परिजनों का सहयोग से यह स्थान प्राप्त कर पायी हूं। आगे अध्ययन कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया हुआ है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सतत् मेहनत करके वह मुकाम हासिल करने का पूर्ण प्रयास करूंगी।
तलवास निवासी स्वर्गीय दौलतराम राठौर की पौत्री,कमलेश कुमार राठौर की पुत्री ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तलवास का नाम फिर रोशन किया है। स्वर्गीय दौलतराम राठौर पढ़ाई में बहुत ही होशियार रहे हैं। इन्होंने कृषि कार्य कर बच्चों को योग्य व संस्कारवान बनाया है। इनके पुत्र धर्मेन्द्र कुमार साहू, कमलेश कुमार साहू, राजेन्द्र कुमार साहू तीनों आज राज्य सेवा में कार्यरत हैं। धर्मेन्द्र कुमार एवं कमलेश की पत्नियां भी राज्य सेवा में अध्यापिका है। तलवास की यह बालिका भारतीय प्रशासनिक सेवा के लक्ष्य को भविष्य में प्राप्त करें ऐसी सभी परिजन , तलवास की जनता मंगलकामनाएं करती हैं।
