देवली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया

डॉ नरेन्द्र मेहरा

टोंक|स्मार्ट हलचल|जंतर-मंतर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी टोंक सवाई माधोपुर सांसद हरीश चंद्र मीना सहित अनेक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में आज देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के देवली ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीना के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ़ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा ने कहा की न आवाज़ दबेगी, न पेपर लीक के खिलाफ़ संघर्ष रुकेगा।राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े और देश के युवाओं के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, शहर अध्यक्ष सोरभ जिंदल, पूर्व प्रधान गणेश राम जाट, मोतीलाल ठागरिया, सत्यनारायण सरसडी, इरफान आजमी, राम सिंह मीणा,भीमराज जैन, मुकेश गर्ग, टीकम चंद सेन, सत्य नारायण बूलिया, रमेश गोयल, नीरज शर्मा, पंकज जैन, मनजीत सिंह काका, अब्दुल हमीद, तेजाराम जी धवलपुरिया, सजग खंडेलवाल, राजीव जैन, राम निवास मीणा, राजू ग्वाला, राज़ू पाठक,सुरेश अजमेरा कैलाश मेहरा, सिन्टू,, विनोद मीणा, राम किशन बैरवा, शैतान,अनुज खटीक, आदिल, राजीव , प्रशान्त बरूणा , सोभाग, जैकी सहित अनेक पदाधिकारी मोजूद थे