Homeराजस्थानकोटा-बूंदीनेता प्रतिपक्ष का अपमान, कांग्रेस ने कोटा में भाजपा सरकार का पुतला...

नेता प्रतिपक्ष का अपमान, कांग्रेस ने कोटा में भाजपा सरकार का पुतला दहन

इंजी.रवि मीणा

स्मार्ट हलचल /राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के खिलाफ भाजपा नेता द्वारा की गई आपत्तिजनक और दलित विरोधी टिप्पणी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी कोटा ने दिगोद उपखंड मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटा देहात जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में ‘पर्ची सरकार’ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “नेता प्रतिपक्ष व दलितो का अपमान कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। यह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और दलित समाज का भी अपमान है। भाजपा की मानसिकता उजागर हो चुकी है। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। सीमल्या ब्लॉक अध्यक्ष गीता मेघवाल, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र गोचर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महावीर मीणा कचौलिया, मंडल अध्यक्ष कुंजबिहारी नागर, एससी ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र मेघवाल, पूर्व सरपंच परमानंद मीणा, दिनेश यादव, पूर्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विनोद मेघवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES