Homeभीलवाड़ाबस स्टैंड पर तीन दिन से नाला चौक,गंदा पानी फैलने से यात्रियों...

बस स्टैंड पर तीन दिन से नाला चौक,गंदा पानी फैलने से यात्रियों को भारी परेशानी

मुकेश खटीक
मंगरोप। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड से गुजर रहा नाला पिछले तीन दिनों से चौक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है।इससे बस स्टैंड पर आमजन और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।नाले का पानी बस स्टैंड क्षेत्र में बहने से जहां दुर्गंध फैल रही है,वहीं संक्रमण की आशंका भी बनी हुई है।पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि छोटू गाडरी ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी द्वारा आमा रोड खटीक मोहल्ले से माता का मंड तक सड़क निर्माण कार्य किया गया था।उस दौरान पंचायत प्रशासन ने नाले पर रखे गए पत्थर हटवा दिए थे। इसी कारण से सड़क किनारे फेंका गया कचरा और गंदगी सीधे नाले में गिरने लगी।नाले में लगातार गंदगी जमा होने से पिछले एक वर्ष से बार-बार नाला चौक होने की समस्या उत्पन्न हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार इस समस्या को लेकर पंचायत प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं,लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।ग्राम विकास अधिकारी विनोद सोनी ने बताया कि पंचायत की ओर से शीघ्र ही नाले की सफाई करवाई जाएगी।सफाई के बाद सड़क किनारे पड़े पत्थरों को पुनः नाले पर ढंकवाया जाएगा,ताकि कचरा और मिट्टी नाले में न जाए।इससे भविष्य में नाले के चौक होने की समस्या से काफी हद तक निजात मिल पाएगी।
ग्रामीणों ने मांग की है कि नाले की नियमित सफाई के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाए।इस दौरान सोहनलाल खटीक,रमेशचंद्र खटीक,जगदीश चन्द्र,दिनेश किर,यूसुफ मोहम्मद,राकेश तेली आदि मौजूद थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES