(नरेन्द्र मेहरा )
टोंक स्मार्ट हलचल|आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हनुमानगढ़ में आयोजित होने वाले विशाल महिला सम्मेलन में भाग लेने हेतु नोखा बीकानेर क्षेत्र की हजारों महिलाओं की उपस्थिति में बसों को भारतीय जनता पार्टी के भरतपुर संभाग के प्रदेश प्रभारी एवं नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मातृशक्ति में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए नोखा, बीकानेर से हजारो महिलाएं हनुमानगढ़ के लिए रवाना हुईं। जहां पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशाल महासम्मेलन रखा गया है जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और प्रदेश व क्षेत्र के लिए नयी सौगातें देंगे
