बसवाड़ा स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में 100% रहा परीक्षा परिणाम

लाखेरी -स्मार्ट हलचल|उपखंड क्षेत्र के बसवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होते ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसवाड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिसमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। इस परीक्षा में गीताराम मीणा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं लोटन्ती मीणा ने 88.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा रामसिंह ने 87.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के इस शानदार परिणाम पर प्रधानाचार्य राज बहादुर मीणा एवं कक्षा अध्यापक मुकेश मीणा व्याख्याता ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का मुख्य कारण बताया। विद्यालय परिवार और क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है।