Homeभीलवाड़ाकेबिन व गैंती फावडा चोरी के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

केबिन व गैंती फावडा चोरी के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

भीलवाड़ा । प्रतापनगर पुलिस ने भीलवाडा में केबिन व गैंती फावड़ा चोरी के मामले में हिस्ट्रीशीटर गोपाल गुर्जर को गिरफ्तार किया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह भीलवाडा के आदेशानुसार मामलो का निस्तारण करने के आदेश की पालना में प्रकरण सं 161/2023 धारा 457, 380 आईपीसी थाना प्रतापनगर भीलवाडा में शेष आरोपी गोपाल गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी चान्दमल तेली पुत्र रामदेव तेली उम्र 75 साल निवासी चारभुजा मन्दिर के पास, मलाण थाना सुभाषनगर भीलवाडा द्वारा 01.03.2023 को जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाडा को रिपोर्ट पेश कर बताया की 28.02.2023 को आरोपित राकेश प्रजापत, नाहर सिंह बंजारा उर्फ नारू, गोपाल गुर्जर व अन्य द्वारा प्रार्थी के प्लाट पर रखी केबिन व गैंती पावडा वगैरा चुराकर ले गये उक्त मामले में जांच शुरू की आरोपी गोपाल गुर्जर के साथियों राकेश प्रजापत तथा नाहर सिंह उर्फ नारू बंजारा जो कि आपराधिक छवि के व्यक्ति है और हिस्ट्रीशीट अपराधी है उनको पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है तथा मामले में शेष आरोपी गोपाल गुर्जर जो मांण्डल पुलिस थाने का हिस्ट्रीषीट अपराधी है तथा उसके खिलाफ भी कई आपराधिक मुकदमें दर्ज है जिसको सज्जन सिंह सी.ओ. शहर भीलवाडा ने उपरोक्त मामले में गिरफ्तार किया । आरोपी के खिलाफ जिले के अन्य थानों में भी आपराधिक मामले पूर्व में दर्ज है और कई मामले न्यायालय में विचाराधीन है । उपरोक्त मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES