(रमेश चंद्र डाड)
आकोला|स्मार्ट हलचल।ग्राम किशनपुरा के किसानों ने खेतों में लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं को लेकर बरूदनी चौकी प्रभारी रणजीत सिंह मीणा को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने बताया कि अज्ञात चोरों ने कृषि कुओं पर लगी करीब 13 मोटरों की केबल चोरी कर ली, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
ज्ञापन में बताया गया कि चोरी की घटनाओं से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और किसानों में भय का माहौल बना हुआ है। किसानों ने चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
इस दौरान रामनारायण सोमानी, माधूलाल धाकड़, कालूलाल अहीर, हीरालाल धाकड़, प्रभूलाल धाकड़, छितरलाल धाकड़, नानूराम धाकड़ एवं माधूलाल धाकड़ सहित कई किसान उपस्थित रहे।
चौकी प्रभारी रणजीत सिंह मीणा मीठालाल मीणा रवि जी चोधरीने किसानों को आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।