Homeभीलवाड़ाकेक काटकर मनाया बाबा साहेब का जन्मदिन

केक काटकर मनाया बाबा साहेब का जन्मदिन

रोपां:- 14 अप्रैल रोपां में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 जयंती हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास धूमधाम से मनाई गई। जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार रेगर ने बताया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का सोमवार सुबह 8 बजे मुख्य अतिथि SC ST जिलाध्यक्ष भैरूलाल रेगर द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर का माल्यार्पण करके बाबा रामदेव मंदिर रेगर मौहल्ला से रैली को रवाना कर घास भैरू से होते हुए बड़ी का चबूतरा सगस जी महाराज से धाकड़ मौहल्ला बड़ा तालाब हरिजन बस्ती तेजाजी चौक, मैन बस स्टैंड गाडरी चौक खटीक मोहल्ला सांसी मौहल्ला से रामदेव मंदिर रेगर मौहल्ला होकर 11 बजे रेली का समापन हुआ। इसके बाद 12 बजे बाबा साहेब का जन्मदिन के उपलक्ष में आम सभा हुई। केक काटकर बाबा साहेब का जन्मदिन मनाया। इसमें भीम आर्मी अध्यक्ष दिनेश रेगर, डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच अध्यक्ष रामपाल रेगर, हंसराज रेगर, देवराज रेगर, प्रहलाद रेगर, दिनेश रेगर, पृथ्वीराज बैरवा, मुकेश रेगर, आकाश हरिजन, लोकेश रेगर सहित रेगर समाज, भील समाज, बैरवा समाज, हरिजन समाज, धोबी समाज, खटीक समाज के नवयुवक, युवतियां, महिलाएं, बुजुर्ग शामिल रहें। डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के जयंती पर भीम आर्मी व डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच रोपां उपस्थित रहें।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES