ब्यावर, 23 मार्च
स्मार्ट हलचल/जवाजा तालाब की पाल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में विधानसभा प्रभारी ललित बोरिवाल ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाएं आज भी जनता के दिलों में हैं, लेकिन कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है।
भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि पार्टी को कमजोर करने वाले लोगों को बाहर कर, नए और युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देनी होगी। कांग्रेस की विचारधारा को बढ़ावा देना होगा और भाजपा की भ्रष्ट नीतियों को उजागर करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को मिलकर मेहनत करनी होगी।
कांग्रेस नेता चंद्रकांता मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राठौड़ ने कहा कि उन्होंने मगरा क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहराया था। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
पारसमल जैन और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में आशीषपाल पदावत, सहदेव सिंह रावत, भगवान सिंह कड़ीवाल, गंगा रावत, जयदीप रावत सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का संचालन अरुण शर्मा ने किया।