प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता जीनगर और भाजपा प्रत्याशी पिंकी खटीक का हुआ आमना-सामना; दोनों ने दिखाया आपसी सौहार्द और भाईचारा

प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता जीनगर और भाजपा प्रत्याशी पिंकी खटीक का हुआ आमना-सामना; दोनों ने दिखाया आपसी सौहार्द और भाईचारा

भीलवाड़ा (स्मार्ट हलचल)वार्ड नंबर 46 से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी प्रेमलता जीनगर ने मंगलवार को वार्ड क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से समर्थन की अपील की। इस दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और माताओं-बहनों से संवाद कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की मनुहार की।

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विकास का दिया भरोसा

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों व क्षेत्रवासियों ने प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया और वार्ड की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रेमलता जीनगर ने मतदाताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि वार्ड का समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सेवा का अवसर मिलने पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगी।

🤝 चुनावी समर में दिखा सौहार्द: कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी ने एक-दूसरे का किया अभिवादन

जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड 46 में लोकतंत्र की सुखद और अनुकरणीय तस्वीर देखने को मिली, जब कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता जीनगर और भाजपा प्रत्याशी पिंकी खटीक का आमना-सामना हुआ। दोनों प्रत्याशियों ने राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच आत्मीयता से एक-दूसरे का अभिवादन किया। इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात ने आपसी भाईचारे और स्वस्थ लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश दिया।

समर्थकों के साथ चला डोर-टू-डोर कैंपेन

जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी, पार्टी प्रवक्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय समर्थक साथ रहे। वार्ड में प्रत्याशी के पहुंचने पर मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत कर समर्थन का भरोसा दिलाया।