नई अरवड़ से 6 और पुरानी अरवड़ से 2 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य, 2198 मतदाता करेंगे फैसला
अरवड़@-स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत अरवड़ में पंचायतराज चुनाव को लेकर नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरपंच पद के लिए आठ तथा वार्ड पंच के लिए 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान सरपंच पद के लिए कुल 11 आवेदन जमा हुए थे, जबकि पंचायत के नौ वार्डों में वार्ड पंच पद के लिए 25 आवेदन प्राप्त हुए थे। दोपहर दो बजे बाद नाम वापसी की प्रक्रिया में सरपंच पद के तीन और वार्ड पंच पद के दो प्रत्याशियों ने अपने आवेदन वापस ले लिए। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई। सरपंच पद पर आठ प्रत्याशियों के बीच मुकाबला ग्राम पंचायत अरवड़ में सरपंच पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। इस पद के लिए नई अरवड़ से छह और पुरानी अरवड़ से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पंचायत के पुनर्गठन के बाद पूर्व में शामिल चार गांव अन्य पंचायतों में चले गए हैं। ऐसे में अब नई अरवड़ और पुरानी अरवड़ के मतदाता ही सरपंच चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 2198 मतदाता करेंगे फैसला ग्राम पंचायत के नौ वार्डों में कुल 2198 मतदाता हैं। इनमें 1093 पुरुष और 1105 महिला मतदाता शामिल हैं। पुरानी अरवड़ में 910 और नई अरवड़ में 1288 मतदाता हैं। दोनों गांवों के मतदाताओं की भूमिका चुनाव में महत्वपूर्ण रहेगी। वार्ड पंच के लिए 23 प्रत्याशी मैदान में पंचायत के नौ वार्डों में वार्ड पंच पद के लिए 25 आवेदन जमा हुए थे। नाम वापसी के बाद दो आवेदन वापस लिए जाने से अब 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए प्रत्याशियों की अंतिम संख्या तय हो गई है। अब प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हैं। चुनाव में मतदाताओं का रुख और स्थानीय मुद्दे महत्वपूर्ण रहेंगे।