ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ उपखण्ड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ के सदस्य पद हेतु वार्ड संख्या 1 से 29 तक नाम निर्देशन पत्र वापसी की निर्धारित समयावधि समाप्त होने के उपरांत सायं 3 बजे तक नाम वापस लेने वाले अभ्यर्थियों के पश्चात शेष विधिमान्य अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि में कुल 6 अभ्यर्थियों द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र वापस लिए गए। इनमें वार्ड संख्या 5 से कंचन बाई, वार्ड संख्या 6 से श्यामलाल, वार्ड संख्या 11 से डाली बाई तथा वार्ड संख्या 13 से शेरबानू एवं सफीना, अफसाना बेगम।
नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात शेष 70 विधिमान्य अभ्यर्थियों को नियमानुसार चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।