भीलवाड़ा में वाहन चोर गिरोह स्क्रियज, घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो का लॉक तोड़कर चुराकर भागे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा शहर में लगातार वाहन चोरी की घटना बढ़ती जा रही है ऐसा ही एक वारदात भीलवाड़ा शहर की पोस कॉलोनी कही जाने वाली आरसी व्यास कोलोनी में देखने को मिला हैं जहां चोरों ने गुरुवार देर रात घर के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो का लॉक तोड़ा और उसे चुरा लिया। चोरी की वारदात घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के बाद सुभाष नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है । आर सी व्यास कॉलोनी में रहने वाले दिनेश कुमार ने अपनी स्कॉर्पियो घर के बाहर खड़ी की थी। रात को अज्ञात व्यक्ति एक कार लेकर आए, 10 मिनट तक स्कोर्पियो से छेड़छाड़ की और उसके बाद लॉक तोड़कर गाड़ी चुरा कर ले गए। सुबह जब उसने उठकर देखा तो घर के बाहर स्कोर्पियो नहीं थी।सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद में पता लगा कि अज्ञात चोर गाड़ी चुरा कर ले गए। गाड़ी के ओरिजिनल डॉक्यूमेंट भी गाड़ी के अंदर ही रखे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने दिनेश की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है ।