Monday, February 16, 2026
Homeभीलवाड़ाकार में मिली लाखो की एमडीए ड्रग्स, दो आरोपी गिरफ्तार

कार में मिली लाखो की एमडीए ड्रग्स, दो आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा । करेड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ पर एक ओर बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करने के मामले में दो आरोपियों को दबोचा है । पुलिस ने आरोपी प्रमोद माली व मुकेश तेली को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के कब्जे से 14 ग्राम एमडीए व घटना में प्रयुक्त मारूति वैगनार कार को जप्त की है । पुलिस के अनुसार जप्त मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीबन 1 लाख 40 हजार रूपये कीमत है । एसपी धर्मेन्द्र सिह द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बुद्वराज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा के निर्देशन मे विशेष टीम का गठन किया जिसका सुपरविजन पुलिस उप अधीक्षक ओमप्रकाश वृत आसीन्द ने किया । विशेष टीम करेड़ा थानाधिकारी पुरणमल मीणा के नेतृत्व में गठित की ।

टीम की कार्यवाही

उच्चाधिकारियों के निकटतम सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त के दौरान गठित टीम द्वारा चारभुजा काॅम्पलेक्स होण्डा कम्पनी के शौरूम के सामने कस्बा करेडा में खडी मारूति वैगनार कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा एम डी ए 14 ग्राम अपने कब्जे में रख परिवहन करने पर मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके खिलाफ 8/22 एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू की है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

थानाप्रभारी पुरण मल मीणा, शरीफ मोहम्मद सउनि, पुुखापुरी, राकेश कुमार, भगवान, जितेन्द्र सिंह, संजय, महेन्द्र, सुरेन्द्र कुमार शामिल रहे ।

यह हुए गिरफ्तार

प्रमोद माली पिता गोपाल माली उम्र 28 साल निवासी मोड का निम्बाहेडा पुलिस थाना आसीन्द जिला भीलवाडा और मुकेश तेली पिता गजानन्द तेली उम्र 26 साल निवासी भगवान पुरा पुलिस थाना माण्डल जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular