कार व बाइक में आमने-सामने की टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल

सांवर वैष्णव

सवाईपुर । सवाईपुर कोटड़ी मार्ग पर कोठारी नदी के किनारे एक कार व बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, सूचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि सवाईपुर व कोटड़ी मार्ग पर कोठारी नदी किनारे एक कार व बाइक में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार सांवर पिता मोहनलाल रेगर निवासी कोटड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल को 108 एंबुलेंस के मदद से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया । वही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस चौकी लाकर खड़ा किया । मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई ।