सर्च अभियान 7-8 घंटे चला, एनडीआरएफ टीम ने ढूंढी कार
रिपोर्टर: जितेन्द्र गौड़
लाखेरी, स्मार्ट हलचल. मेज नदी में कार हादसे के बाद देर रात तक प्रशासन ने टॉर्च की रोशनी में सर्च अभियान जारी रखा। लगभग 3-4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बूंदी एनडीआरएफ की टीम ने कार को ढूंढ निकाला।
इससे पहले स्थानीय प्रशासन और सिविल डिफेंस टीम ने करीब 3-4 घंटे तक लगातार प्रयास किए। कुल मिलाकर लगभग 7-8 घंटे की मशक्कत के बाद कार बरामद हो सकी।
मौके पर भारी भीड़ जमा रही। कार में केवल एक ही व्यक्ति बताया गया है, जिसकी पहचान सीसवाली निवासी के रूप में हुई है। मृतक का आज पोस्टमार्टम होगा।
कार निकालने के दौरान एडीएम सुदर्शन तोमर, एएसपी उमा शर्मा, लाखेरी उपखंड अधिकारी अरविंद शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र नागर और थानाधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा सहित उपखंड क्षेत्र का प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।