पूर्व सरपंच व सचिव समेत 12 जनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज

(दीपक राठौर)

बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल।उमाजी का खेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच जीती बाई,दिनेश धाकड़,चन्द्ररेखा व तत्कालीन सचिव लाल सिंह झाला समेत 12 व्यक्तियों पर कूट रचित नक्शा बनाने के आरोप में कस्बा निवासी दिनेश पाराशर द्वारा न्यायालय में दायर इस्तगासे के जरिए बिजौलिया थाने में मामला दर्ज किया गया।दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम पुरोहितों का खेडा की आराजी संख्या 1 मे पूर्व पंचायत द्वारा पट्टे जारी किए गए थे।उक्त स्थान पर फर्जी एवं कूटरचित नक्शा बना कर दिनेश पाराशर के पट्टे शुदा भुखण्ड को जो पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा जारी किया गया था, को समाप्त करने का आरोप लगाया।दिनेश पाराशर व उसकी पत्नी द्वारा मुबारिक लुहार एवं रफीक लुहार के खिलाफ भी उक्त भूखंड पर जबरन अवैध निर्माण व कब्जा करने के आरोप लगाते हुए 3 व 5 सितंबर 2023 को थानाधिकारी बिजौलियां एवं पुलिस अधीक्षक भीलवाडा को भी प्रथम सूचना रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी।