Sunday, February 15, 2026
Homeभीलवाड़ारायपुरन्यायालय के आदेश पर पशु क्रूरता व महिला से छेड़छाड़ का मुकदमा...

न्यायालय के आदेश पर पशु क्रूरता व महिला से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

खखरेरू|स्मार्ट हलचल|थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अढैंया इनायतपुर में पशु क्रूरता एवं महिला से छेड़छाड़ के आरोप में न्यायालय के आदेश पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।गांव की एक महिला ने आरोप लगाया है कि दिनांक 16 नवंबर 2025 को वह जंगल में अपनी बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान उसकी एक बकरी चरते-चरते गांव निवासी हनीफ के बगीचे में चली गई। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर हनीफ ने बकरी को डंडे से मारना शुरू कर दिया।

महिला का कहना है कि जब वह बकरी को बचाने और बीच-बचाव करने पहुंची, तो हनीफ व इदरीश ने उसके साथ अभद्रता की। आरोप है कि दोनों ने उसे बदनाम करने की नीयत से छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ दिए। जिसकी सूचना महिला के द्वारा डायल 112 सहित स्थानीय थाने को दिया गया लेकिन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने के कारण न्यायालय का रुख किया

पीड़िता द्वारा न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद न्यायालय के आदेश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में हनीफ व इदरीश के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular