Homeभरतपुरभैंसे के हमले में युवक की मौत का मामला, मां ने आखिरी...

भैंसे के हमले में युवक की मौत का मामला, मां ने आखिरी बार बेटे का मुंह देखने की जताई इच्छा

रितिक मेहता
डूंगरपुर,स्मार्ट हलचल। जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में रायकी गांव में शनिवार दोपहर भैंसा के हमले से मौत के बात पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। रायकी मनोतवाड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह (28) पुत्र हिम्मत सिंह और मां अंदर कुंवर पत्नी हिम्मत सिंह दोपहर बाद करीब 3 बजे खेतों में जा रहे थे। रास्ते में भैंसों का झुंड सामने आया। उसमे साथ चल रहे भैंसे ने अचानक दौड़ कर अंदर कुंवर पर हमला कर दिया। पीछे चल रहे बेटे की नजर पड़ते ही दौड़कर आया लेकिन भैंसे ने उग्र होकर बेटे पर हमला कर दिया। पास खड़े लोगो ने छुड़ाने की कोशिश भी की, पर भैंसा हमला करता ही रहा। हमले में दोनों घायल हो गए। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को आसपुर के सीएचसी ले जाया गया। जहां सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रविवार सुबह सैकडों की संख्या में समाज जन मॉच्र्युरी पहुंच गए। रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को दिया गया। हमले में घायल मां अंदर कुंवर ने बेटे का मुंह देखने की इच्छा जताई। पर पैरों में फ्रैक्चर होने और हालत गंभीर होने पर नही लाया सका। मृतक की पत्नी पीहर में थी, उसे रविवार सुबह जानकारी दी गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES