Homeराजस्थानअलवरनांगल में घर से नगदी व जेवरात चुराए

नांगल में घर से नगदी व जेवरात चुराए

सूरौठ। स्मार्ट हलचल/थाना क्षेत्र के गांव नांगल में बीती रात्रि को एक पटोलपोस घर से चोर करीब एक लाख 95 हजार रुपए की नकदी व जेवरातों को चुरा ले गए। इस मामले में पीड़ित परिवार ने सूरौठ थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। गांव नांगल निवासी रूप सिंह गुर्जर ने पुलिस को बताया है कि बीती रात्रि को पटोल पोस की कुंदी को काट कर चोर घर में प्रवेश कर गए तथा बक्से व अलमारी में रखी करीब 1.95 लाख रुपए की नकदी, एक सोने के मंगलसूत्र एवं दो चांदी के सिक्कों को चुरा ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर सूरौठ पुलिस मौके पर पहुंची तथा मुआयना किया। पुलिस ने चोरी का पर्दाफाश करने के लिए कई संदिग्ध स्थानों पर दबिस दी है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES