ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल भवन का प्लास्टर गिरने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि ऐसी घटना को देखते हुए चित्तौड़गढ़ विधानसभा के जर्जर स्कूल भवनों का निरीक्षण कर डीएमएफटी फंड एवं यूआईटी से स्कूल भवनों की मरम्मत करवाकर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखे क्योंकि सरकार द्वारा जो बजट स्वीकृत किया गया है वह ऊँट के मुंह में जीरा जैसा है। चित्तौड़गढ़ शहर के प्रतापनगर में महात्मा गांधी विद्यालय में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर अचानक नीचे गिर गया, हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया लेकिन यदि घटना के समय स्कूली बच्चे घटनास्थल पर मौजूद होते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। जबकि इस विद्यालय की मरम्मत के लिए प्रशासन से बार पत्राचार कर अवगत कराया गया था उसके पश्चात मरम्मत नहीं होना सरकार पर एक सवालिया निशान खड़ा करती हैं कि झालावाड़ में बच्चों की मौत के बाद भी घटना का होना एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही होने का संदेह पैदा करता है।










