Homeभीलवाड़ाजरूरतमंदों संग मानवता की मिठास से मनाई दीपावली, 200 किलो की मिठाई...

जरूरतमंदों संग मानवता की मिठास से मनाई दीपावली, 200 किलो की मिठाई वितरित

जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही असली दीपावली है: पूर्व सांसद सीए सुभाष चंद्र बहेडिया

राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद एवं जीव मैत्री सेवा संस्थान का सराहनीय आयोजन

(पंकज पोरवाल)

भीलवाडा।स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद एवं जीव मैत्री सेवा संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा इस वर्ष दीपावली पर्व को वकील कॉलोनी स्थित मंगल भवन में “मानवता की सेवा” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने शहर की विभिन्न कच्ची बस्तियों में जाकर लगभग 200 किलो बेसन की चक्की जरूरतमंद परिवारों में वितरित की। मिठाई वितरण के इस सेवा कार्यक्रम में संस्था के अनेक पदाधिकारी व स्वयंसेवक शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य था कि दीपावली की खुशियाँ केवल समृद्ध वर्ग तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के हर वर्ग तक पहुँचे। मुख्य अतिथि जिले के पूर्व सांसद सीए सुभाष चंद्र बहेडिया ने कहा की दीपावली केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि मानवता के दीप प्रज्वलित करने का पर्व है। जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही हमारी असली दीपावली है। परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष बम्ब, संरक्षक हेमंत कोठारी ने कहा कि समाज में करुणा, प्रेम और सहयोग का संदेश फैलाना ही राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद व जीव मैत्री सेवा संस्थान का ध्येय है। मिठाई वितरण से हमें जो आत्मिक सुख मिला, वह किसी भव्य उत्सव से बढ़कर है। आने वाले समय में भी ऐसे मानवता से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। महिला विंग जिलाध्यक्ष श्रीमती नेहा चोरड़िया, महामंत्री कुसुम श्रीश्रीमाल, रजनी बापना ने कहा की कार्यक्रम के अगले चरण में शहर के मूक-बधिर एवं विशेष आवश्यकता वाले विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को चॉकलेट वितरण किया जाएगा, जिससे यह बच्चे भी दीपावली की खुशियों में सम्मिलित हो सकें। आज जब बहुत से लोग विलासिता में पर्व मनाते हैं, वहीं कोई भूखा रह जाता है, यह असमानता मिटाना ही असली सेवा है। इस दौरान समाजसेवी नवरतनमल बम्ब, तनसुखलाल, पूर्व पार्षद सुरेश बम्ब, मार्गदर्शक सीए महावीर सुनीता गांधी, सहसंयोजक अनुराग बाबेल, जिला उपाध्यक्ष ललित बोहरा, सीए नवजोत सिंह, लीला कोठारी, दीक्षा देवी, अलका बम्ब, अभिषेक पोखरना, प्राचीर समदानी, महामंत्री मुकेश मेडतवाल, अर्पित नंदावत, अनिल विश्लोत, नवीन नाहर, गुणमाला बोहरा, समाजसेवी मधु साँखला, पप्पू बोहरा, सपना जाट, राजाराम शर्मा, दीपेश नैनावटी, हुकमीचंद खटोड़, राकेश पगारिया, राजेश बाफना आदि उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES