महिला दिवस पर सखियों संग मनाया उत्सव

समाधान सुलह समिति की अध्यक्ष वंदना चोखड़ा ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाधान सुलह समिति की अध्यक्ष वंदना चोखड़ा और मधु बाहेती के साथ महिलाओं ने सखियों संग उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर महिला दिवस मनाया।
इस अवसर पर महिलाओं ने एकजुटता और महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।