शतायू पुरुष पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन का हुआ भव्य सम्मान

पानी और रोजगार की जरूरत बोले – रामकिशन

शशिकांत शर्मा

वैर,स्मार्ट हलचल|भरतपुर राजस्थान में कस्वा भुसावर में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में भरतपुर के पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का उनके जीवन के सौ वर्ष पूरे होने पर तथा संघर्षशील किसान नेता इन्दल सिंह जाट का कस्वा और दूर दराज से आये सभी जाति और धर्मो के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिको द्वारा अभिनंदन किया गया और उनको सोल ‘ दुपट्टा ‘ प्रतीक चिन्ह ‘ पुस्तकें और फूल मालाऐं पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मान किया गया और फूल मालाओ से लाद दिया । इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और इआरसीपी और पानी आन्दोलन के संयोजक किसान नेता इन्दल सिंह जाट का भी सम्मान किया गया । बड़ी संख्या में लोगों ने पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन को और दीघायू होने के लिय शुभकामनाऐं दी ।