Homeभीलवाड़ानरसेवा हेतु नौतपा में शहरवासियों को पिलाई 451 लीटर छाछ

नरसेवा हेतु नौतपा में शहरवासियों को पिलाई 451 लीटर छाछ

भीलवाड़ा। श्री गौ सेवा मित्र मंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा नौ तपा और जेठ की भीषण गर्मी में ” नर सेवा नारायण सेवा” प्रकल्प के तहत बजरंगी चौराहा, सूचना केंद्र पर छाछ का वितरण किया गया। संगठन के अध्यक्ष अमन शर्मा ने बताया कि जेठ की अमावस्या बड़े मंगलवार और नोतपा की गरमी के अवसर पर इस प्रकार के द्रव्य पदार्थों के सेवा भाव का पौराणिक महत्ता होती है। संगठन की ओर से 451 लीटर छाछ का वितरण किया गया। इस प्रकल्प के तहत संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्वयं अपने द्वारा मसाला छाछ बनाई एवं वितरण किया। संस्थान के द्वारा प्रत्येक वर्ष नरसेवा नारायण सेवा प्रकल्प के तहत मानवकल्याण के लिए कई प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। संगठन के सुनील शर्मा ने बताया की पौराणिक मान्यता के अनुसार आज के दिन शीतल पदार्थों का वितरण अत्यंत पुण्य कार्य माना जाता है। इस अवसर पर गोसेवा मित्र मंडल के बिलेश्वर डाड, अर्पित कोठारी, सुनील शर्मा, शुभम सोनी, बाबूलाल टाक, प्रीति त्रिवेदी, अभिषेक चंडालिया, वैभव बिंदल, रोहित लोढ़ा, अमित बिरला, विजय जोशी,अनिल सोनी, सात्विक शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES