चंबल परियोजना के कर्मचारी व अधिकारियों की लापरवाही जसवंतपुरा चौराहे पर लाइन से लीकेज हजारों लीटर पानी वेस्ट

बेरा । भेरुलाल गुर्जर

अजमेर भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंबल परियोजना की लाइन जगह जगह से लीकेज हैं जिससे हजारों लीटर पानी वेस्ट हो रहा है जसवंतपुरा चौराहे के पास पाइप लीकेज होने के कारण 2 दिन से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है लेकिन कर्मचारियों की अभी तक नींद नहीं खुली जिससे पानी की बर्बादी साफ तौर पर दिख रही है गांव में समय पर पानी उपलब्ध नहीं होता है लेकिन यहां के हालातो पर गौर करे तो जल ही जीवन है कहावत पर बट्टा लगाया जा रहा है । विभागीय उदासीनता जल बरबादी का कारण बन रही है ।