Homeभीलवाड़ासामाजिक न्याय के पुरोधा थे कालवी-जसवंत सिंह

सामाजिक न्याय के पुरोधा थे कालवी-जसवंत सिंह

लोकेंद्र सिंह कालवी को दी श्रद्धांजलि
स्मार्ट हलचल,हरसौर|कस्बे के नवयुवक वाचनालय में गुरुवार को स्व. लोकेंद्र सिंह कालवी के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रधान जसवंत सिंह थाटा की अगुवाई में सर्व समाज के लोगों ने कालवी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रधान जसवंत सिंह ने कहा कि कालवी सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। इस अवसर पर कैलाश तापड़िया, मुकेश त्यागी, दौलत सैनी, मुकेश दमामी, अशोक सिखवाल, गजेंद्र वैष्णव, मनीष प्रजापत, अमित वैष्णव, रामनिवास माली, रितिका पांडे, कृष्णा राठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -