Homeभीलवाड़ाचांदी फिर टूटी 39,000 रुपये, आखिर कब थमेगी ये गिरावट ?

चांदी फिर टूटी 39,000 रुपये, आखिर कब थमेगी ये गिरावट ?

भीलवाड़ा । घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिली है। हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय संकेतों और कमजोर मांग के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। आज सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार के दौरान चांदी के भाव में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर चांदी का पिछला बंद भाव 2,65,652 रुपये रहा था, जो झटके में टूटकर 2,25,805 रुपये पर आ गया, यानी इसमें करीब 39,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली ।

घरेलू वायदा बाजार में गिरावट का असर

घरेलू वायदा बाजार में आई इस गिरावट ने निवेशकों और ट्रेडर्स को चौंका दिया है। सोमवार सुबह के सत्र में जैसे ही कारोबार शुरू हुआ, चांदी में बिकवाली का दबाव साफ दिखाई देने लगा। कमजोर वैश्विक संकेतों और डॉलर की मजबूती ने चांदी की कीमतों पर असर डाला। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सुरक्षित निवेश की मांग में कमी और मुनाफावसूली के चलते चांदी में यह तेज गिरावट देखने को मिली। घरेलू स्तर पर औद्योगिक मांग में सुस्ती भी कीमतों पर दबाव बना रही है ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES