चन्द्रप्रकाश सोनी बने पालिका अध्यक्ष बहार निकलने के बाद सोनी का किया जोरदार स्वागत

बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 22 सितम्बर को सांगोद, नगरपालिका चुनाव प्रक्रिया में सोमवार को यहां हुई पालिकाध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश सोनी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी बृजमोहन रेगर को 13 मतो से हराया। इससे पूर्व पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां नगर पालिका परिसर में अध्यक्ष पद के मतदान की प्रक्रिया प्रात: 10 बजे शुरू हुई। पहले कांग्रेस के सभी 11 पार्षद एक साथ मतदान करने पहुंचे। फिर भाजपा के सभी 20 एवं 4 निर्दलीय पार्षद नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। यहां सभी ने निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम दीपक मित्त्ल की मौजूदगी में बारी-बारी मतदान किया। परिणाम घोषणा के साथ ही भाजपा खेमे में खुशी दौड़ पड़ी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनी को भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया।
— फिर आई खुशी की घड़ी–

मतदान के बाद लोगों को परिणाम जानने में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। दोपहर एक बजे ही सभी सदस्यों द्वारा मतदान करने के तुरंत बाद नवनिर्वाचित पार्षदों की मौजूदगी में ही मतगणना शुरू हो गई। अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश सोनी को 24 व कांग्रेस प्रत्याशी बृजमोहन रेगर को 11 मत मिले।
— लगी रही लोगों की भीड़–

अध्यक्ष चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह रहा। निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होते ही यहां भाजपा व कांग्रेस के समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही पूरा परिसर लोगों की भीड़ से अट गया। कांग्रेस खेमे में थोड़ी निराशा जरूर दिखी। अध्यक्ष घोषणा के बाद पूरा परिसर आतिशबाजी के धमाकों से गूंज उठा।
— उपाध्यक्ष का चुनाव आज–

अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न होने के बाद मंगलवार को ही नगरपालिका कार्यालय में उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे। हालांकि भाजपा की ओर से अभी तक उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं हुई।